Apple New Price: दिवाली पर दिए गए शानदार ऑफर के बाद अब एप्पल ने अपने सभी प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब ग्राहकों को सबसे सस्ता आईफोन से लेकर नए आईपैड तक पर ज्यादा पैसे भरने होंगे। कंपनी ने एकाएक अपने सभी प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। हालांकि iPhone 14 सीरीज की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि एप्पल के किन प्रोडक्ट की कीमत में कितनी की बढ़ोत्तरी हुई है।
यह भी पढ़ें:-लड़कियों को क्रेजी करने आ रहा 108 MP कैमरा वाला Realme का सबसे हल्का स्मार्टफोन, 10 मिनट में 40 % चार्ज
iPad और iPhone की नई कीमत
एप्पल ने कुछ दिनों पहले ही अपने नए आईपैड को लॉन्च किया था इसमें 10.9 इंच का स्क्रीन मिलता है कंपनी ने अपने दो आईपैड लॉन्च किए थे। अब इनकी सिम तो को बढ़ा दिया गया है ब्रांड ने आईपैड के साथ अपने आईफोन और कई डिवाइस इसकी कीमत बढ़ा दी है। एप्पल के लगभग सभी वॉच की कीमत अब ज्यादा हो गई है। एप्पल की सबसे सस्ती आईफोन iPhone SE की कीमत भी अब बढ़ गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
• कंपनी ने हाल ही में अपनी नई iPad Mini लॉन्च किया था। इसकी कीमत ₹46,900 रखी गई थी। लेकिन अब इसमें ₹3000 की बढ़ोतरी हो गई है। अब आपको इस आईपैड के लिए ₹49,900 खर्च करने होंगे।
• Apple iPad Air कंपनी की एक बेहतरीन अब है इसकी कीमत में ₹5000 की बढ़ोतरी हुई है। पहले यह डिवाइस ₹54900 में मिलती थी लेकिन अब इसकी कीमत ₹59900 हो गई है।
• एप्पल के आईपैड 9th जेनरेशन की कीमत ₹3000 से बढ़ा दी गई है। अब आपको इसे खरीदने के लिए ₹33900 देने होंगे।
• नई iPhone SE की कीमत को ₹6000 से बढ़ा दिया गया है। इसे खरीदने के लिए अब आपको ₹49900 देने होंगे। यह वैरीअंट 64GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इसका 128GB वैरीअंट ₹54900 और 256GB वैरीअंट ₹64900 में मिलेगा।
• Apple AirTag की कीमत को ₹300 से बढ़ा दिया गया है। अब इसकी नई कीमत ₹3490 हो गई है। वही एप्पल वॉच की कीमत को ₹600 से बढ़ा दिया गया है।