iPhone SE 4 Price Leaked: बड़ी टेक कंपनियों में शुमार एप्पल ने अभी हाल ही में iPhone 14 सीरीज को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने चार मॉडल को लॉन्च किया है। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टेक दिग्गज अब बहुत जल्द 4th-gen iPhone SE को लॉन्च कर सकती है। एप्पल कंपनी इस फोन पर काम भी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन नॉच जैसा डिजाइन वाला होगा। मगर इसमें फेस आईडी नहीं होगा। चीनी लीकर एसेन ने शेयर किया है कि iPhone SE 4 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा देने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी का ये नया फोन एक एलसीडी को स्पोर्ट कर सकता है।

रिपोर्टों के मुताबिक, चीन में इसकी कीमत CNY 4,000 (करीब 45 हजार रुपये) और CNY 5,000 (57,032 रुपये) के आसपास रखी जा सकती है। iPhone SE 2022 की कीमत CNY 3,499 (39,922 रुपये) है। भारत में कीमत थोड़ी अधिक देखने को मिल सकती है, क्योंकि iPhone SE 2022 भारत में करीब 45 हजार में बिक रहा है।

आईफोन 14 में 6.1 इंच की स्क्रीन है, जबकि प्लस एडिशन में 6.7 इंच की स्क्रीन है, जो आपको आईफोन प्रो मैक्स के साथ भी मिलती है। डिवाइस में OLED स्क्रीन है जो 1-200nits की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision को सपोर्ट करती है। दोनों iPhones में A15 बायोनिक चिप है, जो पिछले साल के मॉडल में मिलेगी। इसमें सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का कैमरा है।

 

 

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...