Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के पुराने गाने दिन यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। इस जोड़ी को फैंस एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, दोनों स्टार्स ने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी दर्शकों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना ली है। लेकिन इस समय आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Video) निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) के साथ खुलेआम रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं।
ये भी पढ़े – दिवाली और छठ पूजा के लिए यहां से ₹359 में खरीदें सस्ती कुर्तियां, पहनकर लगेंगी सबसे अलग और खूबसूरत
ये भी पढ़े – Vivo ला रहा 120W फास्ट चार्जिंग वाला धाकड़ Smartphone, 5 मिनट में होगा फुल चार्ज!
प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) शानदार डांस मूव्स दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों नीलम गिरी (Neelam giri) के गाने ‘दिलवा ले गईले राजा’ (Dilwa Le Gaile Raja) पर जबरदस्त रोमांस के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CjPkvHjho5W/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
प्रवेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो (Pravesh Lal Yadav Dance Video) शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। वीडियो में आम्रपाली दुबे साड़ी में सजी-धजी हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ ही एक्टर प्रवेश कुर्ता और जीन्स में बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। एक्टर काला चश्मा और गले में गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘दिलवा ले गईले राजा’ (Dilwa Le Gaile Raja) को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे करीब दो लाख व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने को शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है। इसे प्रवेश लाल यादव ने ही प्रोड्यूस किया है और लिरिक्स भी प्रवेश ने ही लिखा है।
यहां देखिये वीडियो :