क्या होगी Mirzapur में ‘मुन्ना भैया’ की वापसी,वायरल हो रही खबर कि किंग का हो सकता है कमबैक!

Ramesh Kothari4 min read

Mirzapur Webseries: अमेजन प्राइम में जब से मिर्ज़ापुर 3 रिलीज हुआ है तब से मुन्ना भैया के किरदार मिस होने के कारण लोग उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। दर्शकों और स्पेशली मिर्ज़ापुर के फैन्स का ये कहना है कि मुन्ना भैया के बिना काफी अधूरा सा लग रहा है। वहीं,ये भी देखने को मिला कि पहले और दूसरे सीजन को जितना प्यारा मिला है सीजन 3 में मुन्ना भैया के गायब होने के कारण शायद उतनी ही आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि क्या दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की फिर से शो में वापसी हो सकती है।

मीडिया में लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो मिर्ज़ापुर के मेकर्स मुन्ना भैया को जल्द ही वापस लेकर आ सकते हैं। हाल ही में गुड्डू भैया यानी कि अली फज़ल (Ali Fazal) ने एकदम गुड्डू भैया के स्टाइल में ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल में एक वीडियो पोस्ट किया है,जिसमें बोनस एपिसोड की बात कही गई है और साथ ही वादा किया है इसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसे में दर्शक कयास लगा रहे हैं कि मुन्ना भैया की एंट्री एक बार फिर से हो सकती है और वे लगातार कमैंट्स भी कर रहे हैं कि कहा था ना हमारे गुड्डू भैया अमर हैं।

 

View on Instagram