virushka baby: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (anushka sharma baby photos) ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की लहर दौड़ गई है। बेटी के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (virat kholi baby photos) ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों के साथ यह खुश खबर साझा की। विराट ने अपनी नन्ही परी के आने की जानकारी दी है।
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया, जिसमें अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “हम आपके साथ साझा करके रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य से परे महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट। ”
View this post on Instagram
विराट कोहली का यह पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। साथ ही विराट-अनुष्का के फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं और कई बधाइयां दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी को सबसे ज्यादा देखा जा सकता है। विराट के इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में 19 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/CHOSE2Wp6Hl/?utm_source=ig_embed
अनुष्का शर्मा ने 27 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री की बेबी बंप को कई निम्न तस्वीरों में भी देखा गया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 तक पहुँचना ❤️🙏 ‘। सभी खुशी और प्यार पाने के लिए कोहली को बधाई।