नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्में और गीत का लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज है। लोगों को यह गाने और फिल्में काफी पसंद आने लगे हैं । इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना तेजी से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जबरदस्त केमिस्ट्री से सजा हुआ यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इन दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।
इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है डोलिया लेकर आ जा राजा। यह गाना खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की फिल्म से लिया गया है। इस गाने में दोनों एकदम देसी स्टाइल में एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं । इस गाने को अब तक 28 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक किया गया है।
यह गाना लोगों की सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुका है। खेसारी लाल यादव अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी बेमिसाल गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। वही खेसारी लाल यादव की जर्नी के बारे में बात करें तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया है और उनकी एंट्री से लेकर उनका अब तक का करियर काफी शानदार रहा है।
उनका ग्राफ हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। वही दूसरी तरफ अक्षरा सिंह के बारे में बात करे तो अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रही है।
उन्होंने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। अक्षरा सिंह कई सालों तक पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रही है। हालांकि बाद में दोनों के बीच लड़ाई हो गई और पवन सिंह ने चोरी-छिपे किसी और से शादी कर ली।