नई दिल्ली : 90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में एंट्री की और सिनेमा जगत में छा गईं थीं। इनमें से एक अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ( Mamta Kulkarni ) भी थीं। ममता ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बना ली थी और दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी थीं। ममता अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेती थी। ममता अपने बिंदास अंदाज़ के चलते सुर्खियों में रहती थीं। ममता ने ‘बाजी’, ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’ और ‘आशिक आवारा’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। रुपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ जमी।
सबको लगा था कि ममता का सिक्का बॉलीवुड में जम चुका है और वो लंबी पारी खेलने वाली हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ममता एक विवादित छवि वाली अभिनेत्री थीं। उनकी निजी ज़िंदगी हमेशा सुर्खियों में रहने लगी। ममता के नाम कई सारे विवाद जुड़ गए जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ। कभी वह मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर चर्चा में आईं तो कभी उनके ऊपर अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों के इल्जाम लगे।
ममता और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की तब और चर्चा होने लगी जब 2002 में उन्होंने चोरी छुपे ड्रग माफ़िया विक्की गोस्वामी से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। विक्की गोस्वामी से शादी कर ममता केन्या जाकर बस गईं और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। कई सालों तक गुमनाम ज़िंदगी काटने के बाद ममता 2014 में दुनिया के सामने आईं तो सब चौंक गए।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?