नई दिल्ली : संजय दत्त आज इस नाम को कौन नहीं जानता। पूरा भारत इस कलाकार की अदाकारी का दीवाना हैं। संजय दत्त को आज कई लोग बाबा के नाम से जानते हैं। संजय दत्त ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मे दी हैं। आज भी वह उसी ऊर्जा के साथ काम करते हैं। फिल्म में उनका होना एक अलग जायका देता हैं। आजकल वह फिल्मों में विलेन का रोल खूब अदा कर रहे हैं साथ ही उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा हैं। आज संजू बाबा काफी शांत और सुलझे हुए नज़र आते हैं। उनकी निजी जिंदगी भी काफी खुश और शांत रहती हैं। लेकिन ऐसा शुरू से नहीं है।
Advertisement
संजय दत्त अपने ज़माने के मशहूर युवा अभिनेता थे। साथ ही वह मशहूर एक्टर सुनील दत्त के पुत्र थे। इसी वजह से उनका नाम पहले से काफी था। संजय की लाइफ में जहां एक तरफ विवाद चलते रहे, वहीं दूसरी तरफ उनके अफेयर के किस्से भी काफी थे। कारोबारी अनिल अंबानी से भी उनका एक रिश्ता रहा है। दरअसल कारोबारी अनिल अंबानी ने एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की हैं। टीना मुनीम का एक समय में संजय दत्त से अफेयर था। 80 के दशक के शुरुआती दौर में दोनों के रिलेशन की खबरे सामने आती थी। ये दोनों ही 1981 में आई फिल्म रॉकी की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। बाद में संजय की ड्रिंक करने की आदत से टीना मुनीम उन्हें छोड़ कर चली गई।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
आपको बता दें कि यासिर उस्मान ने ‘The Crazy Untold Story of Bollywood’s Bad Boy Sanjay Dutt’ शीर्षक से अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी लिखी है। उसी किताब में इस किस्से का भी जिक्र किया गया है। कहा तो ये भी जाता है कि संजय टीना से जुदाई सहन नहीं कर पाए थे। वह और भी ज्यादा ड्रिंक करने लगे थे। वहीं दूसरी तरफ टीना अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी थी। वह धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। इसके बाद दोनों ने वर्ष 1991 में शादी कर ली।