नई दिल्लीः हरियाणवी डांसर और सिंगर सुनीता बेबी इन दिनों अपने लाजवाब ठुमकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सुनीता बेबी का गदर डांस फैंस की भीड़ को मदहोश करता दिख रहा है, जिनके लटके-झटके लोगों को दीवाना बना रहे हैं। सुनीता बेबी ने देशभर में बहुत तेजी से अपनी छाप छोड़ी है, जिनके कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ पागल हो जाती है।
लोकप्रियता ऐसी कि इनके यूट्यूब वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने को लाखों लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमरतोड़ ठुमके लगाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों का सैलाब भी नाच करता दिख रहा है।
वायरल हो रहे गाना मेरा बूढ़ा बलम बस करे छेड़खानी बजता नजर आ रहा है। इस गाने के बोल को सुनकर सारे दर्शक खूब खुश दिखाई दे रहे हैं। इसमें सुनीता की अदाएं देख युवाओं के साथ-साथ बूढ़ों का भी दिल मचलता जा रहा है। डांसर इसमें अपनी बिंदास तरीके से कमर घुमाती नजर आ रही हैं।
सुनीता बेबी का यह ऐसा पहला डांस नहीं जिस पर फैंस की भीड़ बेकाबू हो रही है, इससे पहले भी नके कई वीडियो धमाल मचा चुके हैं। दिन व दिन बढ़ती डांसर की लोकप्रियता बहुत बढ़िया संकेत है। हरियाणवी इंडस्ट्री में तो सुनीता बेबी को सेकेंड क्वीन भी कहते हैं। मंच पर पहुंचे ही फैंस दूसरी सपना कहने लगते हैं। सुनिता बेबी की तरह अब कई डांसर और सिंगर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से धमाल मचाए रहते हैं।