नई दिल्ली : इन दिनों इंटरनेट पर हरियाणवी डांस और गानों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग हरियाणवी डांस को कुछ ज्यादा ही पसंद करने लगे हैं। जब स्टेज डांस की बात हो ऐसे में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बात ना हो ऐसा मुमकिन नहीं हैं। सपना चौधरी ने स्टेज डांसरों की एक नई परिभाषा लिखी हैं। सपना चौधरी के शोज में लाखों में भीड़ रहती हैं। हरियाणा में सपना चौधरी के बाद किसी ने नाम कमाया है तो वह है सुनीता बेबी। सुनीता बेबी के लिए भी लोगों की दीवानगी कुछ कम नहीं हैं।
इन दिनों सुनीता बेबी का नाम कुछ ज्यादा ही सुनाई में आ रहा हैं। सुनीता बेबी भी स्टेज पर डांस करती हैं। उनके डांस शो में भी सपना के शो की तरह काफी भीड़ देखने को मिलती हैं। सुनीता बेबी इस वक्त का चमकता हुआ सितारा है। डांसर सुनीता बेबी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी कहीं उनका कोई स्टेज शो रहता है तो पहले से ही सभी टिकट बुक हो जाती है। हर कोई उनके साथ नाचने लगता है। सुनीता बेबी के ठुमको से हर कोई हिल जाता हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=4NW6FknOYdw
गौरतलब कि ऐसे में इन दिनों डांसिंग सुपरस्टार सुनीता बेबी का एक गाना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से धूम मचा रहा हैं। इसके साथ ही लोग उन्हें काफी देख भी रहे हैं। हालिया जो वीडियो सामने आया है उसमें सुनीता बेबी एक हरियाणवी गाने ‘मोहे आवे याद बालम की’ में अपने जलवे दिखा रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। इसे 5 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। उनका यह गाना तीन दिन पहले ही अपलोड किया गया हैं। उनके इस वीडियो को सुनीता बेबी ऑफिसियल नाम के चैनल से पोस्ट किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=q6zySHZiBA8