नई दिल्ली : हरियाणवी भाषा और हरियाणवी गाने आजकल लोगों के दिलों दिमाग पर चढ़कर बोल रहे हैं। हरियाणवी गानों ने तो एक अलग ही समा बांध रखा है। लोगों को यह गाने काफी पसंद आते हैं। हरियाणा के यह गाने आजकल हर जगह सुनने को मिल जाते हैं। हम चाहे बात करें किसी इवेंट की या किसी पार्टी की या शादी की। हरियाणा के गानों ने एक अलग ही सेगमेंट बना रखा है। उन्हें पसंद करने वालों की गिनती बढ़ती ही जा रही है। लोगों का क्रेज हरियाणवी गानों की तरफ कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि इन हरियाणवी गानों को देश और दुनिया तक किसी ने पहुंचाया है तो वह नाम है हरियाणवी सिंगर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी का। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) हरियाणा की एक बहुत ही मशहूर सिंगर और डांसर है। सपना चौधरी हरियाणा में लगभग पिछले एक दशक से या उससे ज्यादा समय से स्टेज शो करती आ रही हैं।
सपना चौधरी को देखने के बाद ही कई और नाम भी स्टेज डांस की लिस्ट में शामिल हुए हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं हरियाणा की दूसरी सबसे मशहूर डांसर के बारे में। हम बात कर रहे हैं डांसर सुनीता बेबी (sunita baby) की। सुनीता बेबी भी सपना चौधरी की तरह ही एक स्टेज डांसर है सुनीता बेबी भी स्टेज पर अपने ठुमके और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। सुनीता बेबी जब भी स्टेज पर होती है उन्हें देखने वालों की भीड़ का अंदाजा नहीं रहता है। सुनीता बेबी (sunita baby) जब भी नाचती है तो ऐसे नाचती है कि जो लोग उन्हें देखते हैं वह भी उनके साथ कदम से कदम मिलाने लग जाते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि सुनीता बेबी के शो में बुड्ढे में भी जवानी भर जाती है। अब हाल ही में इंटरनेट की दुनिया में सुनीता बेबी का एक नया वीडियो सामने आया है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता बेबी (sunita baby) ने काफी तंग ड्रेस पहनी हुई है और वह इस तंग ड्रेस में ठुमके लगा रही है। सुनीता बेबी हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है। उस गाने का नाम है ‘एक छोटी सी रपट’। अब यह गाना और यह डांस वीडियो आग लगा रहा है। गौरतलब है कि सुनीता बेबी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी डांस करने जाती हैं। वह स्टेज शो करने के साथ-साथ यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो शेयर करती रहती है। सुनीता बेबी के वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
गौरतलब है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा नाम आज भी सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का है उन्हें हरियाणा में पहली डांसिंग क्वीन की उपाधि प्राप्त है। वही सुनीता बेबी को हरियाणा की दूसरी डांसिंग क्वीन कहा जाता है। ज्ञात हो कि सपना चौधरी टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा रही है यहीं से सपना चौधरी को एक बड़ी पहचान मिली थी।
यह भी पढ़े..Urfi Javed ने उतार फेंके बदन के सारे कपड़े, देखकर शॉक्ड हुई लड़कियां, इज्जत ढकने के लिए…