नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इंडस्ट्री में एक उम्दा पहचान बना चुके हैं। सुनील शेट्टी कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है और बेहतरीन अदाकारी दिखा रहे हैं। सुनील शेट्टी ने इतने सालों में हमें एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी है। सुनील शेट्टी को आज लोग अन्ना के नाम से जानते हैं। सुनील शेट्टी की फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनकी लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग रही है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने लव मैरिज की है।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की है हालांकि यह शादी करने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। सुनील शेट्टी ने वर्ष 1992 में अपना फिल्म डेब्यू किया था। हालांकि इससे 1 साल पहले उन्होंने 1951 में शादी कर ली थी। सुनील शेट्टी की मुलाकात उनकी पत्नी माना से एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। पहली ही नजर में उन्हें माना पसंद आ चुकी थी। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने खुलासा किया था कि माना से मिलने के बाद वह उनसे मिलने के लिए बहाने बनाया करते थे।
View this post on Instagram
अभिनेता माना से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन माना एक मुस्लिम परिवार से थी और सुनील शेट्टी साउथ फैमिली से आते थे। सुनील शेट्टी , माना के साथ 9 साल तक रिलेशन में रहे। इसके बाद एक बार माना ने ही सुनील शेट्टी के पिता से घूमने के दौरान शादी को लेकर बात की। इसके बाद सुनील शेट्टी के घरवाले इस शादी को लेकर मान गए और 9 साल तक रिलेशन में रहने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली। सुनील शेट्टी और माना का प्यार आज भी बना हुआ हैं। सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की और दोनों ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं ।