नई दिल्ली : यह तस्वीर जो आप ऊपर देख रहे हैं। इस तस्वीर में नजर आने वाला बच्चा आज एक बहुत बड़ा स्टार बन चुका है। यह एक पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। इस एक्टर के अंदर ऐसी कला है कि जिस भी फिल्म से उसका नाम जुड़ता है वह फिल्म सुपरहिट हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है यह बच्चा कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहता था। यह जीवन भर शादी भी नहीं करना चाहता था। लेकिन इसकी 3 -3 शादियां हुई।
इसका फिल्मों में जाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन घर वालों के समझाने के बाद फिल्मों में एंट्री ली तो वह सुपरहिट साबित हुए। क्या अब आप इस बच्चों को पहचान पा रहे हैं। यह बच्चा आज साउथ इंडियन सिनेमा का पावर स्टार बन चुका है। हम आपको बताते हैं कि यह सुपरस्टार कौन है। दरअसल यह तस्वीर है दक्षिण भारत के दमदार स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की जो टॉलीवुड के दमदार सितारे हैं।
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) फिल्मों में जितने ज्यादा हिट है उतना ही ज्यादा अपनी निजी लाइफ को लेकर वह चर्चा का विषय बने रहते हैं। पवन कल्याण की पहली शादी नंदिनी नाम की महिला से हुई थी। लेकिन बहुत जल्द ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई और तलाक हो गया। लेकिन अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के पहले से ही पवन कल्याण बिना शादी किए हुए रेणु देसाई नाम की मॉडल के साथ लिव इन में रहने लगे। इसके बाद लंबे समय के बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया।
इसके बाद दूसरी पत्नी से भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और उनसे भी तलाक हो गया। दूसरी पत्नी से अलग होने पर पवन कल्याण ने रुसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली। इस शादी से पवन कल्याण को दो बच्चे हुए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पवन कल्याण का नाता एक बड़े फिल्मी परिवार से हैं वह सुपरस्टार चिरंजीवी के भाई हैं।
लेकिन खुद फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। वह घर रहकर ही खेती किसानी करना चाहते थे। लेकिन अपनी भाभी के कहने पर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। पवन कल्याण के जीवन में एक समय ऐसा भी रहा जब उन्होंने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से खुद की जान लेने की कोशिश भी की। हालांकि उस समय उनके परिवार ने उन्हें बचा लिया था। इसके बाद उन्होंने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले वह अभिनेता बने उसके बाद राजनेता भी।