Chandra Grahan 2022: दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगने के बाद इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) भी लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा, यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा और भारत में भी देखा जायेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस चंद्रग्रहण को बेहद खास माना गया है। ज्योतिषों का कहना है कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्रग्रहण पर ग्रहों की चाल कैसी है।
ये बी पढ़ें- Lpg Cylinder: महंगाई से मिला छुटकारा, गैस सिलेंडर 300 रुपये सस्ते में यहां से खरीदें, जानें डिटेल
PM Kisan Yojana: किसानों को लगा बड़ा झटका, किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे ऐसे में भारतवर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य चंद्रमा बुध और शुक्र की युति बन रही है। इनके अलावा कुंभ राशि में और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रहे हैं। चंद्र ग्रहण के अवसर पर ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना गया है। इसके अलावा शनि और मंगल के आमने-सामने होने के कारण षडाष्टक योग नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वक्री होने का अर्थ है उल्टी चाल से होना।
किन राशियों पर होगा ज्यादा प्रभाव
8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का 5 राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा इसलिए इन राशि के लोगों को बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता है। चंद्र ग्रहण के दिन वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, राशि के जातकों को बहुत संभल कर सकता है। इन जातकों के सेहत, आर्थिक, कैरियर और कारोबार के क्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण
भारतीय समय अनुसार के मुताबिक साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5:32 से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9:21 से शुरू होकर शाम को 6:18 पर समाप्त होगा।