Rani Chattterjee – Khesari Lal Yadav Romance Video: रानी चटर्जी (Rani Chattterjee) भोजपुरी इंडस्टी की नामी अभिनेत्री में से एक है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की जोड़ी को खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। रानी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला ‘से की थी। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और हिंदी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
अभिनय के अलावा, रानी चटर्जी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इसी बीच रानी चटर्जी का एक पुराना गाना ‘मौका के लाभ ल’ (Mauka Ke Laabh La Pazaa Mein Daab La) इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं।
गाने के वीडियो में रानी चटर्जी अपनी हॉट अदाओं से खेसारी लाल यादव को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और रानी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। खेसारी के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया गया है।
आपको बता दें कि गाने को Khesari Lal Yadav और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav, Azaad Singh, Arvind Tiwari ने लिखा है। गाने को म्यूजिक Avinash Jha ने दिया है। खेसारी का ये गाना उनकी फिल्म JAANAM का है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, विराज भट्ट, रानी चटर्जी, पूनम दुबे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। रानी चटर्जी इस गाने के वीडियो में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अपने ताबड़तोड़ डांस मूव्स से साथ रानी चटर्जी खेसारी लाल को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने को 5 साल पहले बिग स्टार भोजपुरी पर रिलीज किया गया था।