नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे और जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। रणबीर और आलिया पिछले करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रणबीर और आलिया इस समय फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दोनों शिवा और ईशा के रोल में हैं और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। रणबीर कपूर ने हाल ही मे अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ एक अनुभव शेयर किया है।रणबीर कपूर से एक मीडिया पोर्टल के साथ इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह एक बात बताएं जो आलिया भट्ट के बारे में बर्दाश्त करते हैं। तो रणबीर कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि जब आलिया भट्ट सोती है तो वह तिरछी होकर चलने लगती हैं और आखिर में उनके बेड की जगह छोटी और छोटी हो जाती है।

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि वह बेड के कोने पर होते हैं और स्ट्रगल कर रहे होते हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के बारे में इसी सवाल के जवाब देते हुए कहा कि उनकी एक बात जो उन्हें पसंद है वह है उनकी चुप्पी। आलिया भट्ट के मुताबिक, वह बहुत अच्छे श्रोता हैं। हालांकि, यही वो बात हे जो वह उनके बारे में बर्दाश्त करती हैं। क्योंकि कभी-कभी वह चाहते हैं कि वह जवाब दें लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस काफी प्यार दे रहे है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा फिल्म ‘एनिमल’ में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म कर रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...