Ranbir Kapoor viral video: रणबीर कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। असल में वायरल हुए वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जो फैंस को भारी गुस्सा दिला रहा है। रणबीर कपूर की हरकत देखकर सभी लोग हैरान हैं। कई यूजर्स ने तो उन्हें अहंकारी तक बता दिया है, आखिर पूरा मामला क्या है, हम आपको बताते हैं।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके लाखों फैंस है। हाल ही में आई उनकी फिल्मे ब्रह्मास्त्र भी काफी हिट हुई थी। इन सब के बावजूद अब रणबीर कपूर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। असल में एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहा है। वह दो से तीन बार सेल्फी लेने का प्रयास करता है पर किसी कारण से वह फोटो क्लिक नहीं कर पाता। इसके बाद रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह उसके फैन से फोन हाथ में लेकर पीछे फेंक देते हैं जिसे देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर की इस हरकत को देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, “और बनो इनके फैन देख लो क्या हासिल होता है” वही एक यूजर ने लिखा कि, “बड़े लोगों के पास पैसा तो होता है पर दिल नहीं होता”। वहीं कुछ लोग ऐसे भी दिखे जो रणबीर कपूर को सपोर्ट करते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि इसमें भड़कने वाली कोई बात नहीं है यह एक ऐड का वीडियो है, जिसमें सच्चाई कितनी है यह कहा नहीं जा सकता हालांकि अब आप खुद रणबीर कपूर के वीडियो को देखें और तय करें कि क्या रणबीर ने सही किया।