नई दिल्ली : हरियाणवी लोग और उनका अंदाज अलग ही है। इन दिनों हरियाणा का जादू देश के लोगों पर कुछ ज्यादा ही चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हरियाणवी गानों के बारे में। जहां सपना चौधरी, सुनीता बेबी जैसे नामों ने धूम मचा रखी है। वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में अन्य डांसर भी अपने टैलेंट को दिखा रही हैं। उनके डांस को न सिर्फ पसंद किया जाता है बल्कि शेयर भी किया जाता है। गौरतलब है कि हरियाणा में स्टेज डांस का काफी क्रेज है। इन्हीं में से आज हम आपको बताने वाले हैं डांसर रचना तिवारी के बारे में।
रचना तिवारी भी एक स्टेज डांसर है। इन दिनों रचना का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रचना तिवारी का यह वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे कई बार देखा भी जा रहा है। रचना तिवारी का जो वीडियो सामने आया है उसमें वहां हरियाणवी गाने ‘बंदूक चलगी’ में काफी जोरो जोरो से थिरक रही है। उनके इस डांस को अब देखने के बाद लोग मदहोश हो रहे हैं। सपना और मुस्कान की मौजूदगी के बीच रचना जिस तरह से मशहूर हो रही है यह साफ बताता है कि उनमें कितना टैलेंट है। इस गाने में रचना तिवारी ग्रीन सलवार सूट में तबाही मचा रही है। उन्हें देखने वाले भी खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
उनके इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही इस वीडियो को 1000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। उन्हें देखने और चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दें कि हरियाणा में स्टेज डांस काफी ज्यादा मशहूर है। यहां छोटे-बड़े इवेंट में स्टेज डांस होता है। इन स्टेज डांसरों में सबसे पहला नाम अगर किसी का है तो वह है सपना चौधरी का। सपना ने हरियाणा के स्टेज डांस को देश दुनिया भर में मशहूर किया है।