नई दिल्ली : अभिनेता रणवीर शौरी एक बहुमुखी अभिनेता हैं, लेकिन अपने विचार व्यक्त करने के मामले में भी वह स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। फिर चाहे बात नेपोटिज्म की हो या फिर कोंकणा सेन शर्मा से तलाक की बात, मीडिया से खुलकर बात करने में वे कभी पीछे नहीं हटे। शौरी के बारे में एक बात ये भी कही जाती है कि वह एक समय में अभिनेत्री/निर्माता पूजा भट्ट के साथ भी रिश्ते में थे। उनका ब्रेक-अप काफी बुरा था। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सार्वजनिक छवि को बर्बाद करने के लिए पूजा भट्ट और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
रणवीर ने बताया की मेरे ऊपर इस तरह के इल्जाम लगे, “छोटी-छोटी बात को लेकर अक्सर उनके और पूजा के बीच झगड़े हो जाते थे रणवीर अक्सर पूजा भट्ट के घर ड्रिंक करने जाया करते थे। इस वजह से भी दोनों के बीच झगडे होते थे और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाया करती थी। रणवीर के बारे में कहा गया था कि वो शराब के आदी हैं और वो इसके बाद उनके हिंसक व्यवहार के चलते पूजा संग उनका रिश्ता खत्म हुआ।”
रणवीर ने इसके बाद अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देते हुए कहा थे कि, पूजा और उनके परिवार ने उनकी इमेज खराब की हैं। रणवीर ने बताया कि भट्ट परिवार से विवाद के बाद उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट मिलने बंद हो गए और उन्हें छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करना पड़ा था। इस झगडे के बाद जहां दोनों के रास्ते अलग हुए। दोनों ने आगे बढ़ते हुए अपने अपने जीवन में शादी की। रणवीर ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन से शादी कर ली थी तो वहीं पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से शादी की थी। मगर इन दोनों का लक यहाँ भी ख़राब रहा और दोनों का तलाक हो गया। आज के समय में दोनों अकेले हैं।