Nirahua romanced Kajal Raghavani : भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद बनने के बाद भोजपुरी जगत में धमाल मचाने के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी अपना डंका बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन, निरहुआ के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक्टर के चाहने वाले उनके पुराने गानों को अक्सर सर्च करते रहते हैं। इस समय निरहुआ का एक और गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है, लेकिन इस वीडियो में निरहुआ अपनी एक्ट्रेस आम्रपाली संग नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghavani) संग रोमांस और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और काजल राघवानी का पुराना भोजपुरी गाना ‘चिकन सामान’ इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को निरहुआ और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।
इस गान में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने में एक्ट्रेस पिंक कलर की शार्ट ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है, वहीं निरहुआ हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। गाने में निरहुआ और काजल राघवानी एक दूसरे संग ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह गाना फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है। इस गान को निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत से सजाया है राजेश रजनीश ने। इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अभी तक 17,864,961 से अधिक बार देखा जा चुका है। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
यहां देखिये रोमांस से भरपूर गाना :-