Nirahua – Madhu Sharma Romantic Video: भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) और एक्ट्रेस मधु शर्मा (Madhu Sharma) की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मधु शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक नामी अभिनेत्री हैं। मधु शर्मा ने निरहुआ के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और दोनों ने एक साथ मिलकर कई हिट फिल्में भी दी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
खबरों की मानें तो मधु शर्मा और निरहुआ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इस समय मधु शर्मा और निरहुआ का एक पुराना जाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। गाना ‘ Dheere Dheere Dil Me’ एक बार फिर से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आप जैसा की देख सकते हैं निरहुआ और मधु शर्मा एक दूसरे की बाहों में खोये हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही स्टार को फैंस का भरपुर प्यार मिल रहा है।
आपको बता दें कि यह गाना फिल्म ‘Gulami’ का है। इस फिल्म के सभी गाने हिट साबित हुए थे। गाने की शुरुआत में मधु शर्मा अपने पति निरहुआ की आरती उतार रही होती हैं। एक्ट्रेस करवा चौथ (Karva Chauth) का त्यौहार मना रही होती हैं।
इसके बाद पति निरहुआ बड़े ही प्यार से अपनी वाइफ मधु शर्मा को पानी पिलाते हैं। इसके बाद दोनों आधी रात को झूले पर लेटकर एक दूसरे के संग प्यार करना शुरू कर देते हैं। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मधु शर्मा ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही होती हैं।
इस गाने को Tripti Shakya ने अपनी प्यारी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal “Kavi” ने लिखें है। इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस रोमांटिक गाने से लोग अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। निरहुआ का ये गाना काफी पुराना है, लेकिन इसके बावजूद भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।