Nirahua And Aamrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ नामी सितारों में से एक हैं। आज निरहुआ को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ (Nirahua) जब भी कभी फिल्मी पर्दे पर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के साथ नजर आते हैं, तो मानों बवाल मच जाता है। इस जोड़ी को एक साथ देखना फैंस खूब पसंद करते हैं। निरहुआ इस समय केवल भोजपुरी जगत में नहीं बल्कि राजनीति की दुनिया में भी अपना डंका बजाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के कोई ना कोई गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
इसी बीच अब आम्रपाली (Amrapali Dubey Video) का एक पुराना इंस्टग्राम वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दुल्हन की तरह सज-धजकर ‘तेरे लिए’ (Tere Liye) गाने पर जलवे बिखेरतीं हुईं नजर आ रहीं हैं। उनका ये वीडियो सुहागरात की सेज पर फिल्माया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो दुल्हन बनी बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
https://www.instagram.com/p/Cf3dWnwFjrF/?hl=en
वहीं दूसरे वीडियो में आम्रपाली ‘Badi Mushkil Baba Badi Mushkil’ गाने पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में आम्रपाली बेहद ही सिंपल लुक में नजर आती हैं। लेकिन, अचनाक से उनका लुक बदल जाता है।
https://www.instagram.com/p/CeFyZMOl70W/?hl=en
तीसरे वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली फेमस मूवी ‘विजयपथ’ के आइकॉनिक सॉन्ग को रीक्रिएट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में निरहुआ ‘राहों में उनसे मुलाकात हो गई’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ एक्टर अजय देवगन और आम्रपाली अभिनेत्री तब्बू की जगह लेती हुईं दिख रहीं हैं। उनके इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। यहीं वजह है यह वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CcpAvjWFdYF/?hl=en