Nirahua-Amrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी सेंसेशन जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर से अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों को मदहोश करते हुए दिख रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (Aai Milan Ki Raat) का गाना ‘ मार देलू मतिया’ (Mar Delu Matiya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
भोजपुरी दर्शकों द्वारा इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को सॉन्ग में खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस आम्रपाली गाने में बेहद ही खूबसूरत भी लग रही हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का जोड़ी को साथ देखने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि इनके गाने रिलीज होने के साथ धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ‘मार देलू मतिया’ लोगों को दीवाना बनाये हुए है।
गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना ‘मार देलू मतिया’ को Om Jha और Priyanka Singh ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Yadav Raj ने दिए हैं और म्यूजिक Om Jha ने दिया है। फिल्म के निर्देशक एम.आई. राज जी हैं। गाने को 865,414 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को Jan 30, 2022 को रिलीज किया गया था। गाने में आम्रपाली दुबे साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को फैंस एक साथ देखकर खूब खुश हो रहे हैं और कमेंट बॉक्स के जरिये खूब तारीफ भी कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और इनकी सभी मूवी सुपरहिट भी साबित होती है।