नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस देश की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल होते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिसे भारत का बच्चा-बच्चा सदियों तक याद रखेगा। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जा कर रखा हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रहते हुए टीम इंडिया ने कई कीर्तिमान रचे हैं। साथ ही कई इवेंट और टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।
महेंद्र सिंह धोनी हालिया क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी वह सुर्खियों में बने रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनकी फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी को लेकर भी मशहूर रहते हैं। आपको बता दें कि कुछ सालों पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म आई थी। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ के बारे में बताया गया था। गौरतलब है कि इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के कई किस्सों से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी जिक्र किया गया था।
इस फिल्म में बताया गया था कि महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका थी प्रियंका दिखने में काफी खूबसूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी प्रियंका के साथ काफी समय तक रिलेशन में रहे। लेकिन जैसा कि फिल्मों में बताया गया एक बस एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि प्रियंका दिखने में बेहद खूबसूरत थी उनकी खूबसूरती के आगे कई एक्ट्रेस फेल थी। ऐसे में इन दिनों एक तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कहा जा रहा है कि ये धोनी की पूर्व प्रेमिका प्रियंका है। आपको बता दें कि जब हमने खबर के तह तक पहुंचना चाहा तो हमें पता चला की वायरल हुई तस्वीर प्रियंका की नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की है। यह तस्वीर काफी पुरानी है, इसमें साक्षी को पहचानना भी काफी मुश्किल है।