नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान – शाहरुख खान की फिल्म पठान का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। जैसे-जैसे शाहरुख की फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है उनकी फिल्म के साथ विवाद और भी बढ़ता जा रहा है। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब पहली बार इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया। बेशर्म रंग गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में दिखाया गया था और यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ था। दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में देखना और गाने के बोल लोगों को कुछ रास नहीं आए।
यहीं से फिल्म को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। जो कि अब तक चालू है। इस दौरान कई लोग शाहरुख की फिल्म के सपोर्ट में आए शाहरुख की फिल्म का विरोध किया। इसी के चलते एक और नया विवाद सामने आया है। अब विवादों की मल्लिका , मल्लिका शेरावत ने भगवा बिकनी में अपनी तस्वीर शेयर की हैं। उनकी तस्वीर के आने के बाद लोगों ने उनकी ट्रोलिंग भी शुरू कर दी। हाल ही में उन्होंने अपनी भगवा बिकनी में तस्वीर शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/CnJdiS0qWXx/?hl=en
गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत को बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है।’ख्वाहिश’ और ‘मर्डर’ जैसी फिल्मों में मल्लिका शेरावत द्वारा दिए गए बोल्ड सीन काफी समय तक सुर्ख़ियों में रहे थे। मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘ख्वाहिश’, ‘मर्डर’, ‘प्यार के साइड इफ़ेक्ट’ और ‘शादी से पहले’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया हैं। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस को पिछली बार बड़े पर्दे पर RK/RKAY में देखा गया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘द स्टोरी’ और ‘बू सबकी फटेगी’ जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। हालांकि इन दिनों मल्लिका शेरावत फिल्मों से दूर हैं। वह विदेशों में रहने लगी है।
https://www.instagram.com/p/Cms4oYVKSBf/?hl=en