नई दिल्ली : भारत में दो चीजें काफी मशहूर है, पहली बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरा इंडियन क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड को हम एक सिक्के के दो पहलू भी कह सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर ही बॉलीवुड की खूबसूरत बालाओं को क्रिकेटर्स के साथ रिलेशनशिप में देखा गया है। कई एक्ट्रेस क्रिकेटर्स के साथ में रिलेशन में रही तो कइयों ने उनसे शादी भी की। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा- विराट कोहली, हार्दिक पांड्या -नताशा , हेजल -युवराज सिंह , सागरिका- जहीर खान का नाम शामिल है। यह सभी कपल बॉलीवुड और क्रिकेट से नाता रखते हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों एक नाम और सामने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ब्यूटीफुल अदाकारा धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बारे में। इन दिनों मीडिया में खबर आई है कि, एक समय में माधुरी दीक्षित अपने समय के सबसे बड़े भारतीय बैट्समैन लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर से प्यार करती थी। हालांकि इन दोनों की उम्र में 15 साल से ज्यादा का फासला था। जहां माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री थी। वहीं दूसरी तरफ सुनील गावस्कर अपने समय के पूरी दुनिया में सबसे बड़े बैट्समैन हुआ करते थे। इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में जब हमने थोड़ी और गहराई से जानना चाहा तो एक नया पहलू हमारे सामने आया।
माधुरी दीक्षित और सुनील गावस्कर की इस खबर पर जब हमने पड़ताल की तो पाया कि यह खबर पूरी तरह से एक अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है यह सिर्फ एक झूठी खबर है। आपको बता दें कि जब माधुरी अपने बॉलीवुड करियर के टॉप पर थी तब उनकी उम्र 23 साल थी, वहीं दूसरी तरफ सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके थे। ऐसे में इन दोनों का मिलना और एक दूसरे के करीब आना असंभव है।