Pawan Singh Bhojpuri New song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film) के सुपरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। जैसे बॉलीवुड इंडस्टी में सलमान खान (Salman khan ) को दबंग खान के नाम से लोग जानते हैं। वैसे ही भोजपुरी जगत में पवन सिंह को पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचाना शुरू कर देते हैं।
भोजपुरी इंडस्टी में आज भी पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अरे अक्षरा सिंह को कैसे भूल सकते हैं भला, पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक समय में दर्शकों का खूब मनोंरजन किया करती थी। लेकिन, आज ये दोनों स्टार्स एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। वहीं, इस समय पवन सिंह का एक नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि पवन सिंह किसी भोजपुरी एक्ट्रेस संग नहीं बल्कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और सपना चौधरी का नया गाना ‘लहंगा लहक जाई’ (Lehenga Lehak Jaayi) रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने भी अपनी आवाज दी है।
ये भी पढ़े – दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर लगाई आग, ठण्ड में बिकनी पहन दिए ऐसे पोज की हर कोई करने लगा…
ये भी पढ़े – उर्फी जावेद ने की हद पार, बीच सड़क बिना कपड़ो के अपने प्राइवेट पार्ट को यूं छिपाया
फैंस को गाना आया खूब पसंद
‘लहंगा लहक जाई’ गाने को इसी बुधवार को रिलीज किया गया है। रिलीज होने के कुछ ही देर बाद लाखों व्यूज मिल गए थे। मिले भी क्यों ना जहां सपना चौधरी हो वहां धमाल मचाना तो लाजमी है। दोनों ही स्टार्स भारत नहीं दुनियाभर में मशहूर है। पवन सिंह अपनी आवाज के लिए जाते हैं तो सपना चौधरी हरियाणवी डांस की वजह से दुनियाभर में छाई हुईं हैं। इस गाने में सपना चौधरी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। वहीं, पवन सिंह भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं। इस गाने में दोनों के मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।
इस गाने को VYRL Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। रिलीज होने के बाद ये गाना नंबर 1 पर अभी तक ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के बोल धीरज बबुआँ ने लिखा है, जबकि संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह ने। इस गाने के टीजर एक दिन पहले मंगलवार को रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। इनके गाने को यूट्यूब पर लोगों द्वारा खूब सर्च किया जाता है।
वहीं, दूसरी तरफ ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ (Chhalkata Hamro Jawaniya Ae Raja) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। ये डांस वीडियो यूट्यब पर सालों से छाया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।