Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Romantic Song: खेसारी लाल यादव ( Khesari lal yadav) भोजपुरी जगत के वो अभिनेता हैं, जिन्हें बच्चा – बच्चा जानता है। खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। खेसारी लाल यादव ने अब तक सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है।
लोग इस जोड़ी के कायल हैं। काजल और खेसारी लाल की जोड़ी इंडस्टी में सुपरहिट मानी जाती है। दोनों जब भी पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। खेसारी लाल को यंगस्टर्स उन्हें अपनी इंस्पिरेशन बना चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की टॉप जोड़ियों में से एक है। फैंस को हमेशा इनके नए गानों का इंतजार रहता है।
इसी कड़ी में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना ‘ धुकुर -धुकुर’ (Dhukur Dhukur) एक बार फिर से लोगों को दीवाना बना रहा है। इस गाने में काजल रघवानी की अदाएं काफी नशीली नजर आ रही हैं। येलो कलर की आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद ही खूसबूरत नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल का ये गाना उनकी फिल्म ‘Dulhin Ganga Paar Ke’ का है। इस गाने को Khesari lal yadav और Priyanka singh ने ही गाया है, जबकि गाने के बोल Azad Singh ने लिखा है और म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है। फिल्म में ‘खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मनोज टाइगर’ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
खेसारी लाल ये इस गाने को Yashi Films नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। काजल राघवानी का ये गाना 4 साल पुराना है, लेकिन अभी भी लोगों के बीच इसकी डिमांड कम नहीं हुई है। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आये हैं।