Kartik Aaryan Viral Video : कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित कर लिया है। उन्हें बहुत ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है पर अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में की है। कार्तिक आर्यन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में भी काम करने वाले हैं, उनके दुनियाभर में लाखों-करोड़ों फैन है। कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया में भी काफी ज्यादा वायरल रहते हैं, अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट में खूब चल रहा है। जिसमे तुर्किश आइसक्रीम वाला उनके साथ शरारत कर रहा है, वही कार्तिक आर्यन उसके हाथ से आइसक्रीम छीनने की कोशिश करते हैं।
इंस्टाग्राम में इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन तुर्किश आइस क्रीम वाले के सामने खड़े हुए हैं और वह आइसक्रीम वाला व्यक्ति उन्हें आइसक्रीम पकड़ने के लिए चैलेंज करता है। लाख कोशिश के बाद भी कार्तिक आर्यन तुर्किश आइस क्रीम वाले के हाथों से उसे नहीं छीन पाते हैं। वह व्यक्ति इतनी चालबाजी और सफाई के साथ आइसक्रीम को घुमाता रहता है कि कार्तिक आर्यन देख कर चौक जाते हैं हालांकि आखिर में तुर्किश आइस क्रीम वाला कार्तिक आर्यन को उनके हाथों में उस आइसक्रीम को थमा देता है, जिसके बाद वह काफी खुश हो जाते हैं।
इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और अब तक इसे सात हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, वहीं कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इससे कार्तिक आर्यन के सब्र करने की क्षमता बढ़ेगी वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई जल्दी उसे आइसक्रीम दे दो हो सकता है कार्तिक को भूख लगी हो और भी इस तरह के कई सारे कमेंट आए हैं। आप देखिए कार्तिक आर्यन का वायरल होता है यह वीडियो जो आपको बेहद मजेदार लगेगा।
https://www.instagram.com/reel/ConDMoFjk33/?utm_source=ig_web_copy_link