नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन स्टार्स किसी न किसी वजह से काफी सुर्खियों में रहते है। चाहें वो फिल्म प्रमोशन हो, शूटिंग हो, एक्शन हो या फिर छेड़छाड़ की खबरें आए दिन आती रहती हैं। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) प्रोग्राम के दौरान एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) काफी चर्चा में बनी रही। वैसे तो नोरा फ़तेहि के डांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। दरअसल फीफा फेस्टिवल के दौरान एक आदमी ने उन्हें गलत जगह छू लिया था। जिसके बाद नोरा का ये वीडियो लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको बताते है किन-किन एक्ट्रेसेस के साथ सरेआम छेड़छाड़ हो चुकी हैं।
बिपाशा बासु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु काफी चर्चाओ में बनी रहती है और वह भी ऐसा घटना का शिकार हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘राज 3’ के प्रमोशन के दौरान एक आदमी ने बिपाशा की स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।
सोनम कपूर
मीडिया खबरों के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। फिल्म ‘रांझणा’ के प्रमोशन के दौरान भीड़ ने उनकी बॉडी को टच करने की कोशिश की थी।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन जो मिस वर्ल्ड रह चुकी है उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग के दौरान भीड़ ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था।
करीना कपूर खान
नवाब खानदान की बहु करीना कपूर खान भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। मामला 2015 का है, जब एक्ट्रेस इवेंट से बाहर निकल रही थी, तब उनके साथ ये घटना घटित हुई थी।
जायरा वसीम
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुई जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि अब वो बॉलीवुड छोड़ चुकी है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपनी नटखट अदाओं के कारण काफी जानी जाती है। हालांकि वो भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक मैगजीन के लॉन्च इवेंट के दौरान भीड़ में एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया था। जो काफी सुर्खियों में बना हुआ था।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ साल 2015 में पश्चिम बंगाल में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। खबरों के मुताबिक भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने इस एक्ट्रेस को गलत तरीके से टच करने की कोशिश की थी।