नई दिल्ली : बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार को आखिर कौन नहीं जानता। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार या चांदनी कहे हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में। श्रीदेवी 80 से 90 के दशक की सबसे डिमांडेड अभिनेत्री रही थी। श्रीदेवी ने अपने करियर में काफी सारी फिल्में की और उनकी अमूमन हर फिल्में हिट होती थी। श्रीदेवी ने मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ से लेकर बॉलीवुड और हर विधा की फिल्म में काम किया था। श्रीदेवी जितनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थी उससे कहीं ज्यादा वह अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर थी। श्रीदेवी ने बॉलीवुड के फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं।
Advertisement
उनकी बड़ी बेटी हैं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor)। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बारे में बात करें तो वह भी हूबहू अपनी मां पर गई है। जाह्नवी कपूर इंटरनेट की दुनिया में हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है जाह्नवी कपूर का अपनी मां की तरह खूबसूरत होना और बोल्डनेस से भरा होना। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस की वजह से छा जाती हैं। उनकी अदाएं देख हर कोई मदहोश हो जाता है। अगर आप जाह्नवी कपूर का इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे कि उनका स्टाग्राम उनकी हॉटनेस की गवाही देता है। जाह्नवी कपूर अक्सर ही अपनी हॉट अदाओं और तस्वीरों से इंटरनेट का पारा चढ़ा देती है। अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
अभिनेत्री की यह तस्वीर भी हर तस्वीर की तरह आते से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई और देखते ही देखते उन्हें कुछ मिनटों में लाखों लाइक मिल गए हैं। जाह्नवी कपूर की नई तस्वीर इस बार कुछ अलग है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस बार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका ड्रेसअप और फेस एक्सप्रेशन पहले की तरह ही कातिलाना है। इन तस्वीरों में जाह्नवी ट्रेडिशनल वियर में भी कहर ढा रही है। अपनी हॉटनेस से लोगों को पागल कर रही हैं।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस दौरान पोंगल फेस्टिवल के लिए तैयार हुई थी। उन्होंने बेज कलर की साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस की स्माइल, खुले बाल, उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। जाह्नवी की इस अदा पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि ने भी रिएक्ट किया। साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहने और हैवी ज्वैलरी में तैयार हुई एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की खूबसूरती की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। पहली ही फिल्म से उनकी खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए थे। आज जाह्नवी कपूर लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई है। बता दें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)की छोटी बहन खुशी कपूर भी बहुत जल्दी फिल्मों में दिखाई देने वाली है। खुशी कपूर भी खूबसूरती और हॉटनेस में अपनी बड़ी बहन अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को टक्कर देती है।