नई दिल्लीः मौसम भले ही सर्दियों का है, लेकिन हरियाणवी इंडस्ट्री की कई डांसर इन दिनों भी अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का पसीना छुड़ा रही हैं। हरियाणवी डांसर्स की जब बात होती है तो सबसे पहले का चेहरा याद आता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि अब इस जगत में कई और क्वीन लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
इन सभी डांसरों को फैंस का खूब प्यार मिलता है, जिन्हें देखने को भीड़ बेकाबू हो जाती है। इस बीच हरियाणवी डांसर और सिंगर सुनीता बेबी का कातिलाना डांस सोशल मीडिया पर आग बरपा रहा है, जिनके बिंदास ठुमके लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सुनीता बेबी इस वीडियो में हरियाणवी गानें पर डांस कर रही हैं, जिसमें वो लाल रंग का सूट पहनकर जबरदस्त डांस जलवा बिखेरती दिख रही हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि, सुनीता बेबी किस तरह धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिनके ठुमकों को देखने के लिए आस-पास कुछ लोग भी बैठे हैं।
https://youtu.be/T89TSnrSwpo
इतना ही नहीं लोग सुनीता के हर एक डांस मूव पर शोर भी मचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। अब तक वीडियो को वैसे लाखों बार देखा चुका है, जिसपर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर हौसला अफजाई कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणवी इंडस्ट्री में अब कई डांसर ऐसी हैं, जिनके यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचाए रहते हैं। इतना ही नहीं इन सभी डांसर्स को फैंस का प्यार भी खूब मिलता है।