नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता फिल्म निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) उसने किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अरबाज खान (Arbaaz Khan)पने बड़े भाई सलमान खान की तरह फिल्मों में तो एक्टिव नहीं है लेकिन वह फिल्में निर्माण के कार्य में काफी सक्रिय रहते हैं। मगर अरबाज खान भी अपने भाई सलमान खान की तरह सुर्खयों में बने रहना काफी पसंद करते हैं। अरबाज खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी करी थी। यह दोनों बहुत अच्छे कपल के रूप में जाने जाते थे। यह कपल बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल माना जाता था। लेकिन देखते ही देखते दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया। इन दोनों ने तलाक ले लिया और आज यह दोनों अलग-अलग रहते हैं। लेकिन दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
Advertisement
अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनों से अपने से छोटे कलाकार को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा जहां फिल्म मेकर बोनी कपूर के अभिनेता लड़के अर्जुन कपूर को डेट कर रही है, वही अरबाज खान अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ हर जगह नजर आते हैं। अरबाज खान का दिल पिछले काफी वक्त से उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के लिए धड़क रहा है। आपको बता दें कि जॉर्जिया को खान परिवार के हर फंक्शन और पार्टी में देखा जाता है। एक्ट्रेस को कई दफा अरबाज के साथ भी देखा गया है।
गौरतलब है कि जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों से वह इंटरनेट का तापमान गर्म करती रहती हैं। इस विदेशी बाला के किलर लुक्स फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। असल जिंदगी में मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया बेहद बोल्ड हैं और इस बात का सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। उनके सोशल मीडिया पर आपको सिर्फ हॉटनेस नजर आएगी। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे ठण्ड में उनकी हॉटनेस साफ़ नज़र आ रही हैं। लोग उनके इस लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं।
अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया इटली की रहने वाली हैं। उनका सारा बचपन वहीं पर गुजरा है। जॉर्जिया ने पढ़ाई के बाद ही मॉडलिंग ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने कई एड भी शूट किए. जॉर्जिया ने साल 2017 में गेस्ट इन लंदन से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वह ‘आई लव यू ट्रयूली’ में भी नजर आईं थी। हमारे ज्ञात सूत्रों की माने तो, अभिनेता अरबाज ने जॉर्जिया को मुंबई में करीब तीन करोड़ रुपए की कीमत वाला फ्लैट भी गिफ्ट किया था।
अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं। बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के अलग होने के बाद यह दोनों ही अपने अपने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ नजर आते हैं। हाल ही में जहां मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर की पार्टी अर्जुन कपूर के साथ राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में की थी। वही अरबाज खान जॉर्जिया के साथ मुंबई में घूमते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के दो बेटे भी हैं। तलाक के बाद यह दोनों बच्चे पिता अरबाज खान के साथ रहते हैं। हालांकि इनके किसी भी बेटे ने अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया हैं।