नई दिल्ली, Fact Check Sonakshi Sinha is pregnant?: बॉलीवुड जगत में आए दिन कलाकारों के बीच कुछ ना कुछ सुर्खियां बनी रहती है। कभी अभी किसी के अफेयर की तो कभी किसी के रिलेशनशिप की तो कभी किसी के बीच तकरार की आती रहती है। इन्हीं सबके बीच एक और खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा ने शादी कर ली है और अब एक बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, चलिए आपको बताते हैं।
Advertisement
कुछ लोग सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लगातार ये झूठी खबर छाप रहे हैं कि वे सलमान खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि जब इस बात का फैक्ट चेक किया गया तो ये बात सरासर झूठ निकली है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
सलमान और सोनाक्षी की शादी का जानें सच
Advertisement
बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को आज दुनियाभर में चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। उनके फैंस को उनकी शादी को लेकर जानने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर कई बार तो उनकी शादी को लेकर भी झूठी खबरें फैलाई गई। जिसमें दावा किया जा रहा था कि सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब सोनाक्षी के बच्चे की पिता बनने वाले है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने लगी। जबकि ये खबर पूरी तरह से गलत थी।
सलमान और शत्रुघ्न की अच्छी दोस्ती से मिली ये फिल्म
कहा जाता है कि सलमान खान और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की वजह वजह से ही सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को दबंग मूवी में लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपना कदम ऐसा रखा कि फिर कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और वह बॉलीवुड में अपने अच्छे प्रदर्शन से पॉपुलर होती चली गई और सिनेमा जगत में अपना खूब नाम कमा फैंस के दिलों पर राज कर रही है।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के भाई इकबाल जहीर और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन बच्चे वाली यह बात पूरी तरह से फर्जी साबित हुई है। लेकिन इकबाल जहीर और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें भी काफी छाई रही, जिसमें कहा जा रहा था कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। दोनों को तस्वीरों में कई बार साथ देखा भी गया है।
बुर्ज खलीफा में दिखेगा पठान का ट्रेलर
वहीं आखिर में इंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों की बात करें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ जो काफी चर्चाओं में बनी हुई थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। जिसके बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फैंस में काफी खुशी दिख रही है। जो 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाहॉल में रिलीज हो जाएगी। यही नहीं, पठान का ट्रेलर देखने के लिए बुर्ज खलीफा के आसपास भी भारी भीड़ जमा रहने लगी है। किंग खान के फैंस को इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज देखकर लगता है कि ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर सकती है।