Sonakshi Sinha Love Life: बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द ही अपने फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। एक्ट्रेस साउथ फिल्म में अब नजर आने वाली है। आपको बता दें कि सोनाक्षी हाल ही में डबल एक्सल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी लीड रोल में थीं। हालांकि, सोनाक्षी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई थी।
लेकिन, दर्शकों ने सोनाक्षी की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। मगर, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं थी, यह रिपोर्ट महज एक अफवाह थी, जिसे कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही थी। अब सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा को शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने जायदाद से बेदखल कर दिया है। तो आईये हम आपको बताते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई हैं?
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर इकबाल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यदि उनकी शादी होती है, तो शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के लिए एक बड़ी बात होगी। क्योंकि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वो एक कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में यदि सोनाक्षी सिन्हा एक मुस्लिम धर्म से संबंध रखने वाले जहीर इकबाल संग शादी करती हैं, तो ये उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी बात होगी।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी किसी मुस्लिम लड़के से शादी करें। लेकिन बेटी की जिद्द के आगे वह काफी बेबस नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी ने ठान लिया है कि चाहें कुछ भी हो जाएं वो जहीर से ही शादी करेंगी।
हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। तो ऐसी खबर पर पूरी तरह से यकीन करना हमारे लिए भी बहुत मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा पहली बॉलीवुड सेलेब्स नहीं हैं, जो हिन्दू धर्म में शादी करने जा रही हैं। उनसे पहले भी शर्मिला टैगोर, करीना कपूर, उर्मिला मातोंडकर जैसी एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म में शादी रचा चूंकि हैं।