Honda CB Shine: होंडा मोटर्स भारत में सबसे ज्यादा Honda Activa को बेचती है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उसकी 125cc की बेस्ट बाइक Honda CB Shine आती है। कंपनी के पास स्कूटर और बाइक की बहुत बड़ी रेंज मौजूद है लेकिन इनकी बिक्री का पूरा जिम्मा होंडा सीबी शाइन और एक्टिवा ने उठा रखा है। अगर आप होंडा शाइन की बात करें तो यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है। इसमें 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 10 पीएस का पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह बाइक अपने आप में एक पावर पैक्ड परफारमेंस है।
यह भी पढ़ें:-बाइक्स खरीदने का सपना करें पूरा, 40 हजार के अंदर मिलेगी ये 3 मोटरसाइकिल
अब बात करें इसकी कीमत की तो इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹90000 से शुरू होती है। इस पर आपको कई प्रकार के टैक्स देने पड़ते हैं जिसके बाद इसकी कीमत ₹100000 पार कर जाती है। लेकिन आप अपने पैसा बचाने के लिए सेकंड हैंड मॉडल खरीद सकते हैं। इसके सेकंड हैंड मॉडल की कीमत ₹30000 के आसपास होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस बाइक को बड़ी से बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बाइक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें ऑनलाइन बहुत ही सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा है।
नीचे दी गई सभी होंडा शाइन बाइक को ओएलएक्स वेबसाइट पर बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इन सभी बाइक्स की लोकेशन दिल्ली की है।
यह भी पढ़ें:-भारत में बिक रही ये सेडान है काफी सस्ती, जानें इनकी कीमत और फीचर्स
पहली होंडा शाइन बाइक 2015 मॉडल की है। इसे सिर्फ 28000 किलोमीटर चलाया गया है। यहां इस बाइक की कीमत ₹30000 रखी गई है। द्वारका सेक्टर 2 दिल्ली के लोकेशन से इसे बेचा जा रहा है। आप चाहें तो इसे खरीद अपने आधे पैसे बचा सकते हैं।
दूसरी होंडा शाइन (Honda Shine) भी 2015 मॉडल ही है। इसे अभी तक 1,26,500 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। 55 किलोमीटर की माइलेज देने वाली इस बाइक की कीमत सिर्फ ₹30,000 रखी गई है। इसे भी दिल्ली की लोकेशन से बेचा जा रहा है।
तीसरी होंडा शाइन 2015 मॉडल है। इसे दिल्ली के लोकेशन से बेचा जा रहा है। होंडा शाइन में आपको 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। इस 2015 मॉडल बाइक को सिर्फ 45000 किलोमीटर ही चलाया गया है, जिससे इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। इसीलिए इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने वाली है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा सिर्फ ₹30,000 में बेचा जा रहा है।