नई दिल्ली : वर्ष 2022 हम सभी को अलविदा कह चुका हैं। सभी ने 2023 का स्वागत अपने अपने तरीके से किया। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी नए साल का स्वागत अपनी तरह से किया, किसी ने पार्टी की किसी ने कुछ और तरह से जश्न मनाया। इसके अलावा कई सारे हमारे सेलेब्स नए साल का स्वागत करने के लिए देश से बाहर भी गए। इन्हीं में से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने वर्ष 2022 को कुछ अपने ही अंदाज में अलविदा कहा हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद ही शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि उनके फैंस भी इन तस्वीरों को देखना काफी पसंद करते हैं। दिशा पाटनी जैसे ही कोई तस्वीर शेयर करती है लाइक और कमेंट आना शुरू हो जाते हैं।
आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने वर्ष 2022 के अंतिम दिन यानी कि शनिवार को अपनी बेहद ही शानदार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपने घुटनों पर बैठे हुए बेहद ही हॉट पोज दें रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने क्रीम कलर की ट्यूब ब्रालेट के साथ शॉर्ट स्कर्ट को कैरी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फर वाला स्वेटर भी पहना हुआ है। इस पहनावे के साथ दिशा के शॉर्ट हेयर उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
View this post on Instagram
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने एक हाथ में कैंडी पकड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कैंडी वाला इमोजी भी डाला है। अब उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिशा पाटनी एक समय में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। मगर बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।