आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने किया स्टेज तोड़ डांस , पब्लिक के साथ सेलेब्स के भी छूटे पसीने

By

Timesbull

नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी का कमाल कुछ ओर ही हैं। इनकी जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ी माना जाता है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) का अब एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को अब काफी लोग पसंद कर रहे हैं।


आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) का यह वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का हैं। इन दोनों ने जानदार डांस करते हुए सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया हैं। इन दोनों के इस वीडियो पर आए व्यूज की बात करें तो अभी तक इसे 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसकी गिनती अब भी जारी हैं। भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी की बात हो तो उस लिस्ट में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले नंबर पर है। ज्ञात होकि इन दोनों का नाम किसी फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती है ये ऐसी जोड़ी है जिसका जादू स्क्रीन पर सिर चढ़कर बोलता है।

आपको बता दें कि वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था। उसके बाद से ही लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद आई। अपनी पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये 25 फिल्मों में एक साथ रोमांस करते नज़र आए। ये दोनों साथ में ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, , ‘निरहुआ द लीडर’ ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही हमें फिल्म ‘घर परिवार’ में नज़र आने वाली हैं।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.