नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपने यूनिक फ्लेवर के लिए जानी जाती है। भोजपुरी का यही यूनिक फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है। भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों अपनी एक नई पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रही है। हर कोई भोजपुरी फिल्मों और गानों का दीवाना होते जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर कोई सुपरस्टार है तो वह है दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) । लोगों को दिनेश लाल यादव निरहुआ की अदाएं और रोमांस काफी पसंद आता है। वहीं अगर हम सुपरहिट जोड़ी के बारे में बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ हर कोई आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को देखना पसंद करता है।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट है। इस जोड़ी को पावर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोमांच इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ऊपर है । दिनेश लाल यादव और अमरपाली दुबे (Amrapali Dubey) के रोमांस करने का अंदाज सबसे जुदा है। यह जोड़ी दर्शकों के अंदर रोमांच भर देती है। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और अमरपाली दुबे का एक गाना इन दिनों काफी फ्रेंड कर रहा है। इनके इस गाने का बोल है ‘माथा फेल हो गईल’ इसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस गाने में दोनों एक-दूसरे से काफी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह गाना फिल्म राजा बाबू का है। इस गाने को खुशबू जैन , कल्पना और आलोक कुमार ने आवाज दी है। हालांकि यह फिल्म काफी पहले रिलीज हुई थी लेकिन इन दिनों इस फिल्म के गाने माथा फेल हो गईल बा का क्रेज जोरों पर है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था। अपनी पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये जोड़ी 25 फिल्मों में एक साथ रोमांस करते हुए नज़र आई।