नई दिल्ली : दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सुपरस्टार है जो ऑल टाइम फेवरेट है। दिनेश लाल यादव निरहुआ हर तरह के किरदार में फिट नजर आते हैं। दिनेश लाल यादव कॉमेडी (Dinesh Lal Yadav Nirahua Film)से लेकर एक्शन और रोमांस तक सब कुछ परफेक्ट करते हैं। भोजपुरी सिनेमा को अगर इन दिनों पहचान मिल रही है तो उसका श्रेय शायद कहीं ना कहीं दिनेश लाल यादव को जाता है। दिनेश लाल यादव न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी डायलॉग डिलीवरी भी काफी कमाल की है। दिनेश लाल यादव सबसे ज्यादा अगर किसी चीज के लिए जाने जाते हैं तो वह है उनका रोमांस। दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोमांस सबसे अलग है।
यह भी पढ़े.. दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर लगाई आग, ठण्ड में बिकनी पहन दिए ऐसे पोज की हर कोई करने लगा…
भोजपुरी दर्शकों में उनकी एक अलग ही स्तर की फैन फॉलोइंग है। लोग दिनेश लाल यादव निरहुआ को बहुत ज्यादा देखना पसंद करते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी सिनेमा में अगर कोई जोड़ी या यूं कहे कोई एक्ट्रेस फिट है तो वह नाम है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का। आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey Hot) और दिनेश लाल यादव जब भी स्क्रीन पर एक साथ नजर आते हैं तो जादू कर के रख देते हैं। इन दोनों का रोमांस दर्शकों को हिला कर रख देता है। जिस तरह का रोमांस भोजपुरी सिनेमा में दिखाया जाता है शायद ही दुनिया की किसी सिनेमा में दिखाया जाता हो। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जब रोमांस करते हैं तो उन्हें देखने वालों की सांसे रुक जाया करती है और धड़काने बढ़ जाया करती है। यह जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी में से एक है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इतने सालों में कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्म की है, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनका स्क्रीन पर आना कुछ अलग ही है। यह दोनों जब भी साथ होते हैं अमूमन इनकी फिल्में हिट ही होती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के दौर में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में भी यह दोनों जोरदार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस गाने पर यह रोमांस कर रहे हैं उस गाने के बोल है ‘कुकर-कुकर’। गौरतलब है कि यह गाना ‘काशी अमरनाथ’ फिल्म का है। यह गाना अब ट्रेंड करता नजर आ रहा है। इस गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है साथ ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को शेयर भी किया है।
आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा बोल्ड है। इसके अलावा इन दोनों की केमिस्ट्री पर्दे के पीछे भी काफी बोल्ड है। समय-समय पर दोनों की अफेयर की खबरें भोजपुरी सिनेमा में चलती रहती हैं। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ ही की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot) ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था। अपनी पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये जोड़ी 25 फिल्मों में एक साथ रोमांस करते हुए नज़र आई।