नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों शानदार काम कर रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे दुनियाभर में चमक रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी चमक बिखेर रहे हैं। भोजपुरी की फिल्में और गाने इन दिनों काफी ट्रेंड होने लगे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम एक अलग ही मुकाम पर है। इसके साथ ही निरहुआ के साथ लोग अगर किसी को देखना पसंद करते हैं तो वह नाम है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के सेंसेशन बने हुए हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जादू कुछ इस तरह लोगों पर फैला हुआ है कि लोग इन दोनों को एक दूसरे से जुदा नहीं देख सकते हैं। यह दोनों जब भी साथ में होते हैं तो एक नई ऊर्जा देखने को मिलती है। इन दोनों का साथ होना किसी भी फिल्म और गाने की सफल होने की गारंटी होती है। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी कहलाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=iCmmmTBZHR4
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का इन दिनों एक और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। इन दोनों के इस नए गाने में यह किसी गार्डन में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है। वही निरहुआ ने ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इन दोनों के इस रोमांटिक गाने को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वही इन्हें देखने वालों की गिनती अब भी जारी है। ऐसे में लगता है यह वीडियो एक नया कीर्तिमान बनाकर ही छोड़ेगा। हालांकि यह गाना काफी पुराना है लेकिन इस समय लोगों को पसंद आ रहा हैं। आप भी देखें ये मशहूर गाना।
https://www.youtube.com/watch?v=yu7vEguVD9Q