नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर और किक्रेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। धनश्री के वीडियो अक्सर इंटरनेट पर ट्रेंड करते रहते हैं। धनश्री अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं, ताकि वो अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रह सके।
आपको बता दें कि धनश्री को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, बल्कि वह एक जानी मानी डांसर और एक फेमस यूट्यूबर हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.3M लोग फॉलो भी करते हैं। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं। इसी बीच अब कोरियोग्राफर के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में धनश्री वर्मा आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ‘ढोलिड़ा’ पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में धनश्री के डांस के साथ साथ उनकी लुक को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वह गंगूबाई के लुक में व्हाइट एंड रेड की कलर की साड़ी और बालों में गुलाब के फूलों का जूड़ा बनाये हुए नजर आ रही हैं। धनश्री का ढोलिया गाना पर डांस वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CaHoyvYJv0J/?utm_source=ig_embed&ig_rid=653f7ca6-209c-44ce-a3be-fefd041facde
आपको बता दें कि धनश्री ने बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर शियामक डावर से डांस सीखा है। धनश्री का जन्म 27 सितंबर, 1996 को दुबई में हुआ था। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। लेकिन उन्हें डांस का शौक बचपन से ही है।
https://www.instagram.com/p/CaMHYB9px0_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
https://www.instagram.com/p/CYOpjFEpaLg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
https://www.instagram.com/p/CYIpr3-p-7t/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again