नई दिल्ली : वर्ष 2022 सभी के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल हमने अपने कई पसंदिता स्टार्स को खोया हैं। इसमें लता मंगेशकर से लेकर विक्रम गोखले तक जैसे स्टार का नाम शामिल हैं। इनके साथ ही ऐसे कई सितारे हैं जो एक दम से हमे छोड़ कर चले गए हैं।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर इसी वर्ष 6 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गई। लता मंगेशकर ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में कई हजार गानों को अपनी अवाज दी हैं। बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) भी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। बप्पी लहरी का 15 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था।
राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) एक ऐसा नाम जिसने भारत में कॉमेडी को मशहूर किया। कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव भी 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। रमेश देव (Ramesh Dev) का 2 फरवरी को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह हिंदी के साथ मराठी के बड़े अभिनेता थे। अरुण बाली (Arun Bali) बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर में शुमार होते थे। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की थी। उनका 7 अक्टूबर को न्यरोमस्कुलर बीमारी से निधन हो गया था।
केके (KK) कृष्ण कुमार कुन्नथ बहुत ही मशहूर सिंगर। 31 मई को एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी मौत हो गई। वह 53 साल के थे। विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) एक्टिंग में एक बड़ा नाम थे। 26 नवंबर को उनका भी निधन हो गया। सुनील शेंडे (Sunil Shende) हिंदी और मराठी फिल्मों में एक बड़ा नाम थे उनका निधन भी 14 नवंबर को हो गया। अरुण वर्मा (Arun Verma) और रवि टंडन (Ravi Tandon) भी इस वर्ष सभी को छोड़ कर चले गए। रवि टंडन मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता थे।