नई दिल्ली : किसी बड़े शायर का एक बहुत ही मुकम्मल शेर है ”कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता कहीं जमीन तो कहीं आसमान नहीं मिलता।” हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के बारे में। बिपाशा बसु को अपनी जिंदगी में एक नहीं कई बार प्यार हुआ और हमेशा उनका प्यार अधूरा ही रहा। वैसे तो आज अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। मगर किसी जमाने में बिपाशा बसु का दिल एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार टूटा था।
अभिनेत्री बिपाशा बसु के बारे में बात करें तो बिपाशा बसु फिल्मों में अपने हॉट और सेक्सी सीन देने के लिए जानी जाती है। बिपाशा बसु बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री में शुमार होती है। ऐसे में बात करे इनकी लव लाइफ के बारे में तो वह काफी घुमावदार रही है। जब बिपाशा बसु मॉडलिंग कर रही थी उन दिनों उनकी मुलाकात मिलिंद सोमन से हुई। मिलिंद सोमन और बिपाशा बासु के बीच काफी नजदीकी बढ़ी। मगर कुछ दिनों बाद बिपाशा बसु और मिलिंद सोमन के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।
इसके बाद बिपाशा बसु की मुलाकात डीनो मोरिया से हुई। अभिनेता डीनो मोरिया बिपाशा बसु फिल्म राज में एक साथ देखे गए थे। इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और फिल्म खत्म होने के साथ ही यह दोनों अलग हो गए। डीनो मोरिया के बाद बिपाशा बसु की जिंदगी में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई जिससे बिपाशा बसु बेहद ही प्यार करती थी। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता और हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के बारे में। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के लव अफेयर के बारे में सभी को पता था। खबर तो यहां तक कि शादी करने वाले हैं।
हालांकि यहां भी बिपाशा बसु की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। खबरों की माने तो जॉन अब्राहम के जाने के बाद बिपाशा की जिंदगी में सैफ अली खान की एंट्री हुई। सैफ अली खान से उनकी मुलाकात फिल्म रेस के दौरान हुई थी। हालांकि फिल्म खत्म होने के बाद सैफ अली ने करीना कपूर से शादी कर ली। इसके बाद बिपाशा की मुलाकात हरमन बवेजा से हुई। यह कहानी भी मुकम्मल ना हो सकी। इसके बाद उनकी जिंदगी में करण सिंह ग्रोवर आए बिपाशा ने करण से शादी कर ली। आज दोनों कपल साथ साथ जिंदगी बिता रहे हैं इन दोनों की हाल ही में एक बेटी भी हुई है।