नई दिल्ली : देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे की सगाई का सभी को बड़ी बेसब्री से इन्तजार था। अब आखिरकार अनंत अंबानी की सगाई हो गई। इसके बाद राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई की तस्वीरें सामने आ गई हैं। काफी लंबे समय से दोनों के रिश्ते की खबरे सामने आ रही थी। कुछ समय पहले ही दोनों का रोका भी हुआ था।
गौरतलब है कि अनंत और राधिका की सगाई समारोह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। अनंत और राधिका की सगाई के मौके पर एंटीलिया को सजाया गया। अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका की सगाई पुरानी परंपरा गोल धना और चुनरी विधि (Gol dhana and Chunari Vidhi) से की। इस अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण तक ने इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज और वीडियो काफी वायरल हुए। शाहरुख खान के साथ वाइफ गौरी खान और बेटे आर्यन खान भी थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शानदार लुक में इस पार्टी में शामिल हुए। दीपिका रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आई तो रणवीर भी ब्लैक शेरवानी में कम हैंडसम नहीं लगे।
View this post on Instagram
इस पार्टी में बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन शामिल हुए। फैंस ने कहा कि दोनों ट्रेडिशनल वेयर में बहुत प्यारे दिख रहे थे। वही अन्य बॉलीवुड स्टार्स की बात करे तो इनमे अक्षय कुमार अकेले पहुंचे। वहीं वाइफ नताशा के साथ वरुण धवन ने भी शिरकत की। सारा अली खान भी ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत नज़र आई। कटरीना कैफ ने भी इस पार्टी में गजब ढाया कहर। बहन खुशी का हाथ थामे दिखीं जान्हवी कपूर दोनों ही बहने काफी खूबसूरत नज़र आई।
यह भी पढ़े..शेफाली जरीवाला ब्लैक बिकिनी पहन उड़ाए लोगों के होश, लोगों ने कहा इसने तो काटा लगा दिया…
वहीं अंबानी परिवार के बारे में बात करे तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल भी सगाई समारोह में शामिल हुए। साथ ही बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका भी नजर आई। मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी अपनी पत्नी के साथ अनंत और राधिका के सगाई समारोह में पहुंचे थे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल जल्द ही एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल में अंबानी और मर्चेंट फैमिली में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।
View this post on Instagram
सगाई का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर पर पूरा हुआ। आपको बता दें कि राजस्थान के नाथद्वारा की श्रीनाथ जी मंदिर में बीते 29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी हुई थी। राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के बारे में बता दें कि वो इंडियन बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। इनका रोका पिछले साल 29 दिसंबर को हुआ था। अब इंगेजमेंट हुई है। दोनों की शादी की तारीख के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।