नई दिल्ली : इन दिनों सिनेमा अपनी कहानियों को लेकर ज्यादा चर्चा में है। दुनिया का कोई भी सिनेमा हो बॉलीवुड चाहे हॉलीवुड या कोई और सभी के लिए कहानियां काफी महत्वपूर्ण हो चुकी है। आज का दर्शक सिर्फ फिल्में नहीं देखता है वह कहानियों के साथ किरदार पात्र और सब कुछ देखता समझता है । दर्शकों की मांग बदल चुकी है। दर्शकों को कुछ यूनिक चाहिए। आज के समय में बात करें तो भारत में भी काफी यूनिक कंटेंट क्रिएट होता है। हम बात कर रहे हैं रीजनल सिनेमा की। रीजनल सिनेमा की बात करें तो रीजनल सिनेमा में सबसे ऊपर नाम आता है भोजपुरी इंडस्ट्री का। भोजपुरी इंडस्ट्री अपने अंदाज़ के लिए काफी मशहूर है।
भोजपुरी फिल्में यूनिक कंटेंट क्रिएट करती है लोगों को वह काफी आकर्षक लगता है। भोजपुरी की सबसे बड़ी ताकत है भोजपुरी फिल्मों में फिल्माया जाने वाला रोमांस और डायलॉग। जिस तरह का रोमांस भोजपुरी फिल्मों में होता है वैसा रोमांस लोगों को बड़ी-बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को नहीं मिल पाता। इन रोमांस को और भी शानदार मनाते हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टार। भोजपुरी सिनेमा में अगर कोई स्टार बड़ा है तो वह नाम है दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का। दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी फिल्मों में न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने रोमांस और कॉमेडी के लिए भी मशहूर हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ अगर लोगों को कोई पसंद है तो वह नाम है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट एक्ट्रेस है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)जब भी एक साथ किसी फिल्म या किसी गाने में नजर आते हैं तो दर्शकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उत्साहित होती। इन दोनों के रोमांस करने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। जब भी दोनों स्क्रीन पर रोमांस करते हैं इन्हें देखने वालों की आंखें फटी रह जाती है। आपको बता दें कि हाल ही में इन दोनों का एक पुराना गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में देखा जा सकता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपने वॉशरूम में रोमांस कर रहे हैं।
दिनेश लाल यादव, आम्रपाली (Amrapali Dubey) के मना करने के बावजूद वॉशरूम में घुस जाते हैं। उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा। इनके इस गाने के बोल हैं ‘फगुआ में फटता जवानी’। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने को अब तक आठ लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है साथ ही कई लोगों द्वारा इस गाने को शेयर भी किया जा रहा है। इन्हें देखने और शेयर करने वालों की गिनती अभी भी जारी है। उनके इस गाने को आवाज दी है प्रवेश लाल यादव और खुद एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने। उनके इस गाने को म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने और लिरिक्स लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने। अब यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगा रहा है। आपको बता दें कि अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव के साथ ही की थी।