नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film) इन दिनों कमाल का काम कर रही है। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film) बड़ी ही तेजी से बढ़ते हुए जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा आज न सिर्फ अपने कलाकारों के लिए बल्कि अपने क्रिएटिव कंटेंट के लिए भी जाना जाता है। भोजपुरी सिनेमा आज एक ऐसी इंडस्ट्री बन चुकी है जो न सिर्फ लोगों का एंटरटेन कर रही है बल्कि अपनी पहचान भी विश्व भर में बना रही है। भोजपुरी सिनेमा को यहां तक लाने के लिए कई कलाकारों ने दिन रात मेहनत की है। कुछ वर्षों पहले तक जहां रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों का बोलबाला था वही आज के समय में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जैसे कलाकार अपनी मेहनत से इंडस्ट्री को चमका रहे हैं।
यह भी पढ़े..जान्हवी कपूर ने क्लिक करवाई साड़ी पहन बोल्ड तस्वीर, बोल्डनेस देख नेटिजन्स का भी निकला पसीना..
पूनम पांडे ने फिर पार की सभी हदें, सामने आई ऐसी तस्वीर की लोगों को बंद करनी पड़ी आँख
इन सभी में अगर कोई अभिनेता है जो अलग है तो वह है दिनेश लाल यादव निरहुआ(Dinesh Lal Yadav Nirahua Song) । निरहुआ भोजपुरी सिनेमा में लगभग पिछले एक दशक से सक्रिय है और अपने काम से सभी को मनोरंजन कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव जब भी स्क्रीन पर होते हैं उन्हें देखने वाले दर्शक झूम उठते हैं। दिनेश लाल यादव की छवि एक एक्शन और रोमांटिक हीरो की है। दिनेश लाल यादव के साथ दर्शकों को कोई रोमांस करते हुए पसंद है तो वह नाम है भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot)भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार होती है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ जब भी एक साथ रोमांस करते हैं उन्हें देखने वाले दर्शकों की आंखें फटी रह जाती हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी रोमांटिक जोड़ी में से एक है। इन दोनों का साथ में होना फिल्मों को हिट करा देता है। गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Dance) का एक गाना काफी जोरों से ट्रेंड कर रहा है। इन दोनों का जो गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसके बोल है ‘रात के डेढ़ बजे’।
आपको बता दें कि यह गाना इन दोनों की फिल्म ‘जान लेबू का’ का है। उनके इस गाने को आवाज दी है दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने। आपको बता दें कि यह गाना अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे बार-बार सुनना पसंद भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री के चर्चे हर जगह होते हैं। फिल्मों से लेकर निजी लाइफ में भी इन दोनों के अफेयर के किस्से सुनना अब आम बात हो चुकी है।
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे ने वर्ष 2014 में अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही की थी। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म निरहुआ के साथ थी। पहली फिल्म के बाद आम्रपाली दुबे लगातार 14 फिल्मों में निरहुआ के साथ नजर आई। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बड़ी। आज भी दोनों कई इवेंट में एक साथ नज़र आते हैं। दोनों की नज़दीकियां साफ़ रूप से देखीं जा सकती हैं। इन दिनों आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों में व्यस्त है। वही निरहुआ राजनीति में।