Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों दी है। सोशल मीडिया पर आए दिन खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav Video) के गाने वायरल होते रहते हैं।
इस समय इंटरनेट पर खेसारी लाल और आम्रपाली का एक वीडियो धमाल मचा रहा है। इस गाने की धुन आज भी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रही है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम साड़ी के प्लेट (Saree Ke Palet) है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस आम्रपाली संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
खेसारी लाल यादव का यह गाना एंटरटेन रंगीला पर अपलोड किया गया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस अपनी हसीन अदाओं से खेसारी लाल यादव को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। लाल साड़ी पहने आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ताबड़तोड़ डांस करती हुईं दिख रही हैं। माथे पर सिंदूर, कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का रोमांटिक वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इनकी दमदार केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे हैं। इस गाने को अभी तक 13,184,951 से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। जबकि इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के साथ सुर से सुर मिलाए हैं। यह गाना फिल्म आशिकी का है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ- साथ काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जयेश और श्रुति राव भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।