नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha Affair) एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जो शुरू से ही अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों में रही है। रेखा काफी समय से बॉलीवुड में एक्टिव है और फिल्मों में काम कर रही हैं। लेकिन समय-समय पर उनके साथ कई बड़े विवाद भी जुड़ते रहे हैं। रेखा (Rekha) के सबसे चर्चित अफेयर में से एक है अमिताभ बच्चन के साथ उनका नाम जोड़ना। अमिताभ बच्चन और रेखा (Rekha Love Affair) का अफेयर तो जगजाहिर है। अपने समय में यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। इतना ही नहीं इन दोनों ने काफी फिल्में एक साथ की और इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को भी काफी पसंद आती थी।
यह भी पढ़े…जाह्नवी कपूर ने कर दिया बवाल, सोशल मीडिया पर लगाया बोल्डनेस का तड़का, जरा संभल कर देखें ये तस्वीर
शेफाली जरीवाला ब्लैक बिकिनी पहन उड़ाए लोगों के होश, लोगों ने कहा इसने तो काटा लगा दिया…
रेखा का फिल्मी करियर जितना सफल रहा है उनका निजी जीवन उतना ही कठिनाइयों से भरपूर रहा है। रेखा के कन्धों पर काफी कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। रेखा ने फिल्म इंडस्ट्री का हर वह फेस देखा है जो एक एक्ट्रेस को देखना पड़ता है। वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस के रूप में पहचानी गई। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह बेहद फिट नज़र आती हैं।
रेखा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनकी जिंदगी में प्रेम कई बार आया और गया। मगर उन्हें आजतक सही प्यार नहीं मिल पाया। उन्होंने सबसे पहले बिजनसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मगर ये शादी 6 महीने बाद ही ख़त्म हो गई थी। उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसका इल्जाम भी अभिनेत्री पर भी लगा था। इसके बाद उनकी जिंदगी में विनोद मेहरा की एंट्री हुई।विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे के प्रेम में इतना खो चुके थे कि उन्हें दुनिया जहां की कोई खबर ही नहीं थी। मगर विनोद की माँ को रेखा एक बहू के रूप में पसंद नहीं थी। इसके बाद जब रेखा ने विनोद मेहरा से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा तो विनोद मेहरा ने मां को चुनना बेहतर समझा। इस तरह यह प्यार शादी में न बदल सका।
विनोद मेहरा के बाद उनकी जिंदगी में बॉलीवुड अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनके इश्क के चर्चे काफी आम हुए। अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी के किस्से आज भी सुने जाते हैं। इसके बाद 90 के दशक के बीच उनका नाम बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार के साथ जुड़ा। रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। लेकिन इन दोनों ने ही कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे स्वीकार किया।
आपको बता दें कि अभिनेत्री रेखा का नाम विश्वजीत, साजिद खान और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा था। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई, इसी वजह से ये दबे रह गए । ये अफेयर लंबे समय तक स्कूप बने रह सके। गौरतलब है कि रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं, लेकिन यह किसी को नहीं पता कि वह किसके नाम का सिंदूर डालती हैं।