Rekha Fitness: आज 68 की उम्र में भी ये काम करके यंग नज़र आती है एक्ट्रेस रेखा, जानें फिटनेस सीक्रेट

Vaibhav Nariya
actress rekha
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनती हैं। रेखा का फिल्मी करियर जितना सफल रहा है उनका निजी जीवन उतना ही कठिनाइयों से भरपूर रहा है। उनके कन्धों पर काफी कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। इसके बाद उन्होंने सफल अभिनेत्री के रूप में फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई। वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस के रूप में पहचानी गई। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह बेहद फिट नज़र आती हैं।

Advertisement

एक समय था जब रेखा की एक्टिंग और खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। आज की बात करें तो रेखा खूबसूरत दिखने के साथ-साथ फिटनेस और कर्व्स के मामले में भी दूसरों के कई गुना आगे हैं। ऐसे में ये हर कोई जानना चाहता है कि इतनी उम्र होने के बाद भी आखिर रेखा की खूबसूरती का राज क्या हैं। रेखा हर शाम 7 से 7:30 के बीच डिनर करती हैं। इसके बाद वह कुछ भी खाना पसंद नहीं करती हैं। वह रोज़ योग करती है साथ ही सुबह जल्दी उठना पसंद करती हैं। रेखा खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

रेखा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने बिजनसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मगर ये शादी 6 महीने बाद ही ख़त्म हो गई थी। उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसका इल्जाम भी रेखा पर आया। आपको बता दें कि रेखा ने 2 शादियां की थीं। अभिनेता विनोद मेहरा के साथ भी रेखा के इश्क के काफी चर्चे थे। विनोद मेहरा के बाद उनकी जिंदगी में बॉलीवुड अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनके इश्क के चर्चे काफी आम हुए। अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी के किस्से आज भी सुने जाते हैं।

Advertisement

TAGGED:
Share this Article